shloka mehta repeat her wedding jewellery: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता को है अपनी शादी के गहनों से बेहद प्यार, बार-बार पहने आ चुकी हैं नजर – shloka mehta-repeated-her-wedding-jewellery-to-make-her-look-beautiful

नीता अंबानी और उनकी बहू-बेटियां यूं तो फैशन के मामले में सबसे आगे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आम महिलाओं की तरह अंबानी लेडीज़ को भी बार-बार अपनी शादी के गहने पहनना पसंद हैं, यहां देखिए तस्वीरें….

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

भारतीय संस्कृति की सबसे अच्छी बात इसकी विशिष्टता है। उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व से लेकर पश्चिम तक, भारत चारों ओर से कई विभिन्न अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों से बंधा हुआ है। आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन यह सच है कि हर राज्य और क्षेत्र के अनुसार रीति-रिवाज बदलते रहते हैं। चाहे वह त्योहार हों, शादियां, या कोई अन्य धार्मिक कार्यक्रम, लेकिन एक बात जो चारों तरफ एक समान है वह यह कि होने वाली दुल्हन का अपने ब्राइडल लहंगे और ज्वेलरी से बेहद प्यार।

इस बात में तो को दोराय नहीं कि अपनी शादी के दिन हर दुल्हन एक राजकुमारी की तरह दिखना चाहती है, यही वजह है कि इस दिन के लिए वह महंगे से महंगा लहंगा और ज्वेलरी पसंद करती है और ऐसा हो भी क्यों ना, यही एक दिन होता है जब शादी के लहंगे के साथ-साथ होने वाली दुल्हन के लिए खास गहने भी लिए जाते हैं, ताकि वह दुल्हन की खूबसूरती को भी और बढ़ा दें। लेकिन कभी आपने सोचा है कि जब देश के सबसे अमीर परिवार की बहू ही बार-बार अपनी शादी के गहने पहने नजर आए तो फिर क्या। करोड़ों की मालकिन होने के बाद भी जब नीता अंबानी ने लगातार दो दिन पहने एक ही कपड़े

NBT

ये तो हम सभी जानते हैं कि नीता अंबानी (Nita Ambani) की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने भी अपनी शादी के लिए स्पेशल जूलरी पहनी थी। ये गहने टिपिकल गोल्ड के न होकर कुंदन-मोती और अनकट डायमंड से तैयार किए गए थे। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए श्लोका ने रेड एंड गोल्डन लहंगे के साथ एमरल्ड (पन्ना) और अनकट डायमंड से तैयार रानी हार और पोल्की चोकर पहना हुआ था। जिसके साथ नाक में सिंगल चेन वाली गोल्डन नथ, लड़ी वाला मांग टीका और मैचिंग ईयररिंग डाले हुए थे।

NBT

यही नहीं, श्लोका के लहंगे के साथ-साथ उनकी ब्राइडल जूलरी को भी डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इन कीमती गहनों को श्लोका ने आज भी बहुत संभालकर रखा हुआ है और वह समय-समय पर इन्हें अपने दूसरे लुक के साथ मैच करती दिख जाती हैं।अरमान जैन और अनीशा मल्होत्रा की शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची श्लोका मेहता इस दौरान डिज़ाइनर सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए jewel-toned लहंगे में नजर आई थीं, जिसके साथ उन्होंने अपनी शादी के गहने पहने हुए थे। बजट में है नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का ये लहंगा, इतने में आप भी ला सकती हैं घर

NBT

कहते हैं शादी के भारी गहने पहनना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन अंबानी परिवार की महिलाओं ने इस बात को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। जी हां, श्लोका मेहता ने इस दौरान अपने ब्राइडल काउचर में से एक चोकर हार उठाकर अपने लुक को कम्पलीट किया था। यही नहीं, अपने लुक को सिंपल रखते हुए श्लोका ने डायमंड बालियां, मांग टीका और चूड़ियां पहनी हुई थीं, जिन्होंने उनके लुक को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

NBT

खैर, हमें तो इस बात की बेहद ख़ुशी है कि श्लोका को भी आम लड़कियों की तरह अपने ब्राइडल गहनों से इतना प्यार है। वैसे आपको नीता अंबानी की बहू का यह अंदाज़ कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Web Title shloka mehta-repeated-her-wedding-jewellery-to-make-her-look-beautiful(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here