रामनवमी पर पुजारी की पिटाई लगाने वाला थानेदार लाइन हाजिर

मंदिर में अकेले पूजा कर रहा था पुजारी

वायरल हुई थीं मारपीट की तस्वीरें

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में रामनवमी के मौके एक मंदिर में अकेले पूजा कर रहे पुजारी को बेरहमी से पीटने वाले थाना प्रभारी को रीवा आईजी ने लाइनहाजिर कर दिया है।
पुजारी को डंडे से पीटने की फोटो न्यूज चैनलों पर खबर बनी थी। पूर्व मंत्री और रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और आला अफसरों से कार्रवाई की मांग की थी।

रीवा आईजी ने व्हाट्सएप पर वायरल फ़ोटो के आधार पर मारपीट करते दिखने वाले थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा को आज हटा दिया। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय मन्दिर के पुजारी के साथ मारपीट किया जाना प्रथम द्रष्टया प्रतीत होने पर, निरीक्षक राजकुमार मिश्रा को पुलिस लाईन, रीवा सम्बद्ध किया गया है। उपनिरीक्षक शिवपूजन विषेन को थाना प्रभारी सिविल लाईन बनाया गया है।

आईजी रीवा की सोशल मीडिया पर पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here