टीम इंडिया को झटका: बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी दूसरे टेस्ट से बाहर!

चेन्नई: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की खबरों के बीच अब युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का भी दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल लग रहा है।

जानकारी के अनुसार, साई सुदर्शन पहले टेस्ट के दौरान कंधे में लगी चोट से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उनकी जगह दूसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल या नीतीश रेड्डी में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

इससे पहले, बैकअप प्लेयर के तौर पर टीम के साथ जुड़े हर्षित राणा को भी वापस भेज दिया गया था। बुमराह और साई सुदर्शन की गैर-मौजूदगी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन सकती है, खासकर जब टीम पहले टेस्ट में हार के बाद वापसी की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here