विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन मार्च एवं मौन सभा आयोजित

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद छतरपुर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत विभाजन के दौरान विस्थापन एवं विभाजन की त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों की स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।*नगरपालिका से शहीद चौक तक निकला मौन मार्च*कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद कार्यालय से शहीद चौक तक मौन मार्च निकाला गया। मार्च में उपस्थित लोगों ने मौन रहकर विभाजन की विभीषिका में प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं पीड़ा को स्मरण किया।*नगर पालिका सभाकक्ष में हुई मौन सभा*मौन मार्च के उपरांत नगर पालिका सभाकक्ष में मौन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों एवं विस्थापित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।*विद्यालयों में भी हुए जागरूकता कार्यक्रम*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को भारत विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम, उसके कारणों तथा आम नागरिकों पर पड़े प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here