गढ़ी मलहरा में 38 लाख की चांदी जब्त: कार से 94 बिस्किट बरामद, एक गिरफ्तार

छतरपुर, मध्य प्रदेश: गढ़ी मलहरा पुलिस ने कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 35 किलो चांदी जब्त की है। इस कार्रवाई में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने एक कार से चांदी के 94 बिस्किट बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 38 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशीष जड़िया (पिता श्याम सुंदर जड़िया), निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here