Sima Upadhyay Will Direct Film Mother Teresa The Saint Poster Released And Officially Announcement Biopic | इस महान शख्सियत पर आने वाली है फिल्म, पोस्टर जारी कर की गई घोषणा

इस महान शख्सियत पर आने वाली है फिल्म, पोस्टर जारी कर की गई घोषणा



बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है. हालांकि, बायोपिक लोगों को काफी पसंद भी आ रही है. अब तक कई बायोपिक सामने आ चुकी हैं और ये सभी सफलता का स्वाद भी चख चुकी हैं. इसी लिस्ट में अब एक और फिल्म का नाम सामने आ रहा है. इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है.

मदर टेरेसा पर आने वाली है फिल्म

मदर टेरेसा की जिंदगी पर बहुत ही जल्द एक फिल्म बनने वाली है. इस फिल्म का नाम ‘मदर टेरेसा: द संत’ है. इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज कर इसकी घोषणा की गई है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म को सीमा उपाध्याय ने लिखा है. फिल्म लिखने के साथ ही वो इसे डायरेक्ट भी करने वाली हैं. हालांकि, फिल्म में कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. लेकिन जल्द ही इसका खुलासा किया जा सकता है.

हॉलीवुड और बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज से की जा रही है बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म के लिए फिल्म के निर्माता हॉलीवुड और बॉलीवुड अभिनेत्रियों से बातचीत कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए कुछ दिनों पहले सिस्टर मैरी प्रेमा पैरिक के साथ मेकर्स ने खास मुलाकात की थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here