six month old baby diagnosed with deadly coronavirus and quarantined alone at a Wuhan hospital | पिता विदेश में और मां को कोरोनावायरस; अस्पताल ने संभाली 6 माह के मासूम की जिम्मेदारी

वुहान: चीन में जहां कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है, वहीं कोरोनावायरस के मुख्य केंद्र वुहान के एक अस्पताल में छह माह के एक बच्चे की तस्वीर सबका ध्यान खींच रही है. कोरोनावायरस से संक्रमित 6 माह के बच्चे ले ले को वुहान स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ले ले की मां भी कोरोनावायरस से पीड़ित हैं और उन्हें अलग रखकर इलाज किया जा रहा है. वह स्वास्थ्यकर्मी भी हैं. बच्चे के पिता विदेश में हैं. ऐसे में, अस्पताल के कर्मचारियों ने बच्चे के देखभाल की पूरी जिम्मेदारी लेने का फैसला किया और तस्वीरों में अस्पताल के कर्मचारी उसे दूध पिलाते देखे जा सकते हैं.

ट्विटर पर वायरल हुए फोटो पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मेरा दिल धड़क रहा है. उम्मीद करता हूं वह जल्दी ठीक हो जाएगा.”

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “इस नन्हे बच्चे और वायरस से ग्रसित सभी लोगों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने के लिए शुभकामनाएं.”


कोरोनावायरस से संक्रमित 6 माह के बच्चे ले ले को वुहान स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक अन्य ने लिखा, “उम्मीद करता हूं बच्चा जल्द ठीक हो जाए. हम आपको प्यार करते हैं. आप जल्द ठीक हो जाएं एंजल बेबी.”

900 से ज्यादा मौत
चीन में कोरोनावायरस की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 900 से ज्यादा हो गई है और संक्रमित लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. दुनिया के कई देशों में भी इस बीमारी ने दस्तक दे दी है और पूरे विश्व में इस बीमारी को लेकर चिंता व्याप्त है.

कोरोनावायरस आखिर इतना खतरनाक क्यों है?
इसकी वजह यह है कि यह हवा से लोगों में फैलता है. यही वजह है कि सिंगापुर में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए एयर कंडीशनर को बंद रखें और ताजा हवा के लिए पंखे का उपयोग करें. नोवेल कोरोनावायरस के मुख्य लक्षण हैं बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत. रेडियोलॉजिकल साक्ष्य निमोनिया जैसे होंगे. 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत मामलों में रोग इतना गंभीर हो सकता है कि वेंटिलेटरी सहायता की जरूरत पड़े. ऐसे मामलों में मृत्यु-दर लगभग दो प्रतिशत है. मनुष्य से मनुष्य में संप्रेषण के मामले नोवेल कोरोनावायरस में देखे गए हैं तथा ये संक्रमित व्यक्ति के पास रहने वाले लोगों में ड्रापलेट्स/एयरोसोल के माध्यम से फैलता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here