Skin care tips during holi 2020: इन दो दिन स्किन के साथ ना करें ऐसा, भारी पड़ सकती है केयर – skin care tips for holi 2020 and dhulandi in hindi

Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

होलिका दहन और दुल्हैंडी या धुलंडी के दिन भूल से भी आपको अपनी स्किन केयर से जुड़े चार काम नहीं करने हैं। यह बात लड़कों और लड़कियों दोनों पर लागू होती है। क्योंकि स्किन डैमेज, रैशेज और एलर्जी का खतरा तो दोनों की ही स्किन को होता है। आइए जानते हैं कि होली के दो दिनों में आपको कौन-से काम नहीं करने हैं…

स्किन को डैमेज से बचाना है

अगर आप अपनी स्किन को डैमेज से बचाना चाहते हैं तो अपने दिमाग से आज-कल में वैक्स कराने का आइडिया निकाल दें। क्योंकि इन दो दिन भले ही आपको ब्यूटी पार्लर और सलून में भीड़ कम मिले या तुरंत ही बुकिंग मिल जाए लेकिन इन दोनों दिन वैक्स कराने के बाद आपको अगर किसी ने रंग लगा दिया तो आपकी स्किन को कहीं अधिक खतरा हो सकता है। क्योंकि वैक्स के बाद हमारे स्किन पोर्स की प्रोटैक्शन लेयर कम हो जाती है और ओपन पोर्स के जरिए कैमिकल कलर स्किन में आसानी से जा सकते हैं। जो एलर्जी या इचिंग जैसी स्किन डिजीज का कारण बन सकते हैं।



ब्लीच को भूल जाना है


आपको बड़ी होली, छोटी होली और होली के एक-दो दिन बाद तक चेहरे पर ब्लीच का उपयोग नहीं करना है। खासतौर पर उस स्थिति में जब आपके चेहरे पर लगा कैमिकल रंग पूरी तरह छूटा ना हो। अगर आप रंग खेलने से पहले स्किन पर ब्लीच का इस्तेमाल कर लेते हैं तो आपको कैमिकल कलर्स से एलर्जी होने का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि ज्यादातर ब्लीच भी कैमिकल बेस्ड ही होती हैं।

यह भी पढ़ें: Holi 2020: रंग खेलने से पहले अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगा त्वचा और बालों को नुकसान

NBT

होले के तुरंत पहले और तुरंत बाद नहीं करानी चाहिए ब्लीच

अभी के लिए टाल दें फेशियल

कितना भी जरूरी फंक्शन और इवेंट हो अगर आपको अपनी स्किन का खयाल रखना है तो इन दो दिनों में आप फेशियल बिल्कुल ना कराएं। एक तो होली खेलने के बाद आपका फेशियल खराब हो जाएगा। दूसरे फेशियल कराने के बाद कलर खेलने से आपके चेहरे और गर्दन पर रैशेज भी हो सकते हैं। ऐसा फेशियल के बाद स्किन सॉफ्ट होने का कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Holi 2020: रंग खेलने से पहले ऐसे करें रंग छुड़ाने की तैयारी, कैमिकल कलर्स नहीं करेंगे परेशान

NBT

होली से तुरंत पहले या होली के तुरंत बाद थ्रेडिंग से हो सकती है परेशानी

थ्रेडिंग कुछ दिन बाद कराएंगे

थ्रेडिंग तो बस मुश्किल से 10 मिनट का काम होती है। लेकिन फिर भी आपको इन दो दिनों में ये 10 मिनट भी इंवेस्ट नहीं करने हैं। और हां अगर आप कलर्स की बेहद शौकीन हैं और जमकर हुडदंग मचानेवालों में शामिल हैं तो होली के बाद जब तक आपके चेहरे का रंग पूरी तरह नहीं उतरेगा आप थ्रेडिंग ना कराएं। क्योंकि थ्रेड हेयर में स्किन के ऊपर जमा रंग आपकी स्किन पर छोटे-छोटे दानों या एलर्जी की वजह बन सकता है।

यह भी पढ़ें:बिना मेकअप इस ऐक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल, जानें ‘सिंघम’ लीड के ब्यूटी सीक्रेटस


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here