Slogans of Jai Shri Ram and Har Har Mahadev outside the court after hearing the bail application of Tahir Hussain

खास बातें

  1. ताहिर हुसैन ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है
  2. अदालत में सुनवाई के बाद लगे नारे
  3. ताहिर पर आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या का कथित आरोप है

नई दिल्ली :

आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई के बाद बुधवार को कोर्टरूम के बाहर ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे गूंज उठे. फरार चल रहे हुसैन उत्तर पूर्व दिल्ली में हाल ही में हुई हिंसा में कथित संलिप्तता और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक कर्मी की हत्या के आरोपों से घिरे हुए हैं, जिसका शव उसके घर के पास एक नाले से बरामद किया गया था. गिरफ्तारी की आशंका के चलते हुसैन ने मंगलवार को अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी.

दिल्ली हिंसा: अधिकारी द्वारा ताहिर हुसैन को रेस्क्यू करने के दावे के बाद पुलिस ने पेश की सफाई, कहा- जब टीम उनके घर पहुंची तो…

बुधवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए, जिला और सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन ने मामले की जांच कर रहे संबंधित एसआईटी अधिकारी को केस फाइल के साथ आने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई गुरुवार दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. आदेश की घोषणा के बाद, वकीलों के एक समूह ने अदालत कक्ष के बाहर नारे लगाए.

Delhi Violence: मृतक अंकित शर्मा के पिता ने ताहिर हुसैन पर जताया शक, कहा- पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी बिगाड़ा

मृतक आईबी कर्मी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ताहिर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. हिंसा और हत्या में कथित संलिप्तता के लिए उन्हें पिछले सप्ताह दिल्ली में सत्तारूढ़ AAP ने पार्टी से निलंबित कर दिया था. हालांकि, ताहिर ने दंगों या आईबी कर्मी की हत्या में किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया है.

 

Video: दिल्ली हिंसा मामले में AAP पार्षद पर हत्या का केस दर्ज

टिप्पणियां


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here