बीजिंग। चीनी वैज्ञानिकों ने एक बेहद संवेदनशील हॉल-इफेक्ट मैग्नेटिक सेंसर विकसित करने का दावा किया है, जिसे स्मार्टवॉच जैसे छोटे डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सेंसर समुद्र में करीब 500 मीटर दूर/गहराई तक मौजूद स्टील की पनडुब्बी से निकलने वाले बेहद हल्के चुंबकीय कंपन का पता लगाने में सक्षम हो सकता है।
इस सेंसर को चीनी एकेडमी ऑफ साइंसेज (CAS) के तहत हेफेई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस और निंगबो इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग की टीम ने विकसित किया है। बताया गया है कि सेंसर का आकार धूल के कण से भी छोटा है और इसकी संवेदनशीलता काफी अधिक है।वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तकनीक का उपयोग भविष्य में समुद्री निगरानी और अन्य क्षेत्रों में किया जा सकता है। हालांकि, 500 मीटर तक पनडुब्बी का पता लगाने की क्षमता सैद्धांतिक बताई गई है और वास्तविक परिस्थितियों में इसकी प्रभावशीलता अलग हो सकती है।


