ट्रक की डिक्की में सांप मिलने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचा हेल्पर

खुरई। खुरई रोड स्थित भैंसा वेयरहाउस में सामान लेकर पहुंचे ट्रक की डिक्की में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रक भोपाल रोड से सामान लेकर वेयरहाउस पहुंचा था।ट्रक खड़ा करने के बाद हेल्पर पाना-पेंचकस निकालने के लिए डिक्की खोलने पहुंचा। जैसे ही उसने डिक्की खोली, अंदर सांप की पूंछ दिखाई दी। सांप को देखते ही हेल्पर घबरा गया और तुरंत ट्रक से नीचे उतरकर ड्राइवर को भी बाहर बुला लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here