Sonakshi Sinha Gets Rusted Metal Object In Her Amazon Delivery Of Bose Headphones Social Media Praises Amazon Tk | ऑनलाइन शॉपिंग में सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ धोखा, लेकिन एमेजॉन की क्यों हो रही तारीफ?



अकसर खबरें आती हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉडस्टर कस्टमर्स को चूना लगाते रहे हैं. कभी किसी को ऑर्डर में ईंट का टुकड़ा मिलता है, तो किसी को साबुन. लेकिन हमें लगता है कि ऐसा बस आम आदमी के साथ ही होता है. लेकिन अब फ्रॉडस्टर्स ने हमें गलत साबित कर दिया है.

बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने एमेजॉन से बोज़ के हेडफोन ऑर्डर किए थे. लेकिन डिलीवरी में उन्हें मिला जंग लगा हुआ नल का टुकड़ा. गुस्सा तो आना ही था.

सोनाक्षी ने इसकी शिकायत ट्विटर पर एमेजॉन को टैग करते हुए लिखी. उन्होंने लिखा, ‘एमेजॉन! मैंने बोज़ के हेडफोन ऑर्डर किए थे, देखिए बदले में मुझे क्या मिला. पैकेज बहुत अच्छे से पैक था, लेकिन बस बाहर से ही सबकुछ अच्छा था. और हां इससे भी बुरी बात, आपका कस्टमर सर्विस मदद भी नहीं करना चाहता.’

तो जी, सोनाक्षी भी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गईं और एक बात जो हमें समझ नहीं आती कि कोई सोनाक्षी की मदद क्यों नहीं करना चाहेगा…. खैर.

अमेजॉन ने इस पर नोटिस लिया और सोनाक्षी को जवाब दिया. कंपनी ने माफी मांगी और जल्द ही इस मसले को सुलझाने का भरोसा दिया.

हालांकि ट्विटराटियों ने सोनाक्षी से हमदर्दी जताने की बजाय एमेजॉन की तारीफ शुरू कर दी. लोग एमेजॉन की ‘भेदभाव रहित’ सर्विस पर तालियां बजा रहे थे.

ट्विटरातियों ने एमेजॉन के खूब मजे लिए. लोगों ने लिखा कि एमेजॉन समानता में विश्वास करता है. वहीं कुछ ने लिखा कि चूना लगाने वाले फिक्र नहीं करते….लगाना है तो लगाना है. आप खुद ही देखिए….




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here