Sonakshi Sinha instagram: इन तस्वीरों में दिखती है दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की असली खूबसूरती – throwback photoshoot which highlighted the beauty of actress sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा के चाहने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। इस सुंदर ऐक्ट्रेस की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक किया जाता है। कुछ समय पहले एक ऐसा फोटोशूट हुआ था जिसमें सोनाक्षी किसी परी की तरह खूबसूरत दिख रही थीं।

Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

फिल्म ‘दबंग’ रिलीज हुई तो उसी के साथ हिन्दी सिनेमा की ऑडियंस को एक नई अदाकारा देखने को मिली जिसके लुक्स दूसरी सभी अदाकाराओं से बिल्कुल अलग थे। शार्प फीचर्स वाली सोनाक्षी सिन्हा की देसी गर्ल वाइब्स ने उन्हें जल्दी ही लोगों के दिलों में जगह दे दी। वैसे सोनाक्षी हैं खूबसूरत लेकिन कुछ फोटोशूट्स में उनकी यह सुंदरता और भी निखरती दिखी है। ऐसे ही एक फोटोशूट की तस्वीरें कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

सोनाक्षी सिन्हा ने पीकॉक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह म्यूज बनी दिखीं। ऐक्ट्रेस ने इस फोटोशूट के लिए falgunishanepeacock के वेडिंग कलेक्शन की ड्रेसेस पहनी थीं। इन सभी ड्रेसेस का बेस कलर ग्रे रखा गया था, जिसमें डिफ्रेंट कलर का वर्क किया गया था और अलग फैब्रिक से अंडरटोन दी गई थी।

बात करें इन लहंगों के मटीरियल की तो उन्हें टूल, प्योर क्रेप और मिक्स्ड क्रेप से बनाया गया था। इन लहंगों पर ऐपलिके वर्क, थ्रेड वर्क और सीक्वंस वर्क किया गया था जो इसे रिच लुक देता दिखा। सोनाक्षी का हर लुक बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। वहीं उनके लुक में ऐड किए गए अलग-अलग तरह के फ्लॉवर्स यूनीक टच ऐड करते हुए इस अदाकारा के लुक्स को और शानदार बना रहे थे।

सोनाक्षी फोटोशूट के लिए जितनी भी ड्रेसेस पहनी थीं उन पर इतना रिच वर्क किया गया था कि उस पर जूलरी की कमी का बिल्कुल भी अहसास नहीं हो रहा था। गहनों के बिना भी स्टाइल कंप्लीट ही नजर आया। हालांकि, सोनाक्षी के बालों को जरूर हर लहंगे के साथ अलग-अलग तरह से स्टाइल किया गया था।

वैसे इस फोटोशूट से जुड़ी एक बात डिजाइनर फाल्गुनी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि जिन तस्वीरों को लिया गया है उसके लिए सोनाक्षी को तैयार करने के लिए कई घंटे लगे थे। उससे भी बड़ी बात आउटडोर फोटोशूट के दौरान जब तस्वीरें ली जा रही थीं तब बहुत ही ज्यादा गर्मी थी लेकिन बावजूद इसके सोनाक्षी ने अपना प्रफेशनल रवैया बनाए रखा और बिना शिकायत के शूट कंप्लीट किया।

Web Title throwback photoshoot which highlighted the beauty of actress sonakshi sinha(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here