Sonam Kapoor Enjoying Her Holiday With Malaika Arora And Arjun Kapoor Anand Ahuja Natasha Poonawala Marriage | क्या भाई अर्जुन ने करा दी है मलाइका से सोनम की दोस्ती? तस्वीर बयां कर रही है कहानी

क्या भाई अर्जुन ने करा दी है मलाइका से सोनम की दोस्ती? तस्वीर बयां कर रही है कहानी



मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर की दुश्मनी के बारे में आज सभी जानते हैं. दोनों कभी एक-दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करती थीं. दरअसल, दोनों के बीच एक पार्टी के दौरान नोंक-झोंक हो गई थी, जिसके बाद से ये दोनों एक-दूसरे से दूर-दूर ही रहती हैं. लेकिन एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कुछ और ही कहानी बयां कर रही है.

क्या सोनम-मलाइका की हो गई है दोस्ती?

नताशा पूनावाला ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर साथ-साथ हॉलीडे एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही बॉलीवुड के कई सितारे देश के एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंचे थे. यहां सोनम अपने पति आनंद के साथ पहुंची थीं. इस प्री-वेडिंग के बाद सभी लोग वहां से घूमने निकल गए. वहीं से नताशा पूनावाला ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जो वायरल हो रही है. ऐसा लगता है कि अपने भाई अर्जुन कपूर की वजह से सोनम ने कई साल पुरानी दुश्मनी भुलाकर अब मलाइका से दोस्ती कर ली है.

एक पार्टी में हुई थी लड़ाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दोनों एक्ट्रेसेज एक पार्टी में गई थीं, जहां मलाइका कुछ ड्रिंक्स के बाद आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं. इसके बाद सोनम ने उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन मलाइका ने उन्हें चिल्लाते हुए दूर रहने को कहा. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते बिगड़ गए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here