lifestyle sonam kapoor bold looks which steals the limelight
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
जब सोनम कपूर से ज्यादा उनके इन बोल्ड कपड़ों ने बटोरी सुर्खियां
सोनम कपूर अपने स्टाइल और फैशन के लिए खास पहचान रखती हैं। जब बात कपड़ों की हो, तो यह अदाकारा बोल्ड डिजाइन की ड्रेसेस ट्राई करने से भी कतराती नहीं है। यही वजह है कि कई बार उनसे ज्यादा, तो उनके कपड़े लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं।
2/8
ट्रोलिंग का भी होना पड़ता है शिकार
बोल्ड लुक्स के कारण सोनम को कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। हालांकि, उन पर इसका कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिखता है। वह तो उल्टा और भी ज्यादा बेबाकी से हॉट ड्रेसेस को कैरी करती नजर आती हैं।
3/8
डीप नेकलाइन की ड्रेसेस की भरमार
सोनम के पास ऐसी ढेरों ड्रेसेस हैं जिनमें फ्रंट में डीप कट नेकलाइन डिजाइन्स हैं। ये उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं।
4/8
बैकलेस ड्रेसेस भी पसंद
वैसे इस अदाकारा को बैकलेस ड्रेसेस भी पसंद हैं। उनके पास ऐसी भी आउटफिट्स हैं, जिनमें फ्रंट के साथ ही बैक पर भी डीप कट डिजाइन मौजूद है।
5/8
बॉडी से है प्यार
ट्रोलिंग पर सोनम ने एक इंटरव्यू में रिऐक्शन देते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बॉडी से प्यार है और वह इस पर प्राउड फील करती हैं। उन्हें कोई क्या कहता है इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
6/8
बड़े से बड़े ब्रैंड्स के कपड़े पहनती हैं सोनम
सोनम कपूर के वॉरड्रोब कलेक्शन में दुनिया के बड़े से बड़े ब्रैंड्स के कपड़े मौजूद हैं। इनकी कीमत इतनी है, कि उन्हें ले पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।
7/8
कपड़ों को लेकर चूज़ी हैं सोनम
अपनी ड्रेसेस को लेकर सोनम कपूर काफी चूज़ी हैं। वह रेड कार्पेट से लेकर नॉर्मल डेज़ तक के लिए काफी सोच-समझकर कपड़ें खरीदती हैं।
8/8
फोटोशूट में भी दिखती हैं किलर अदाएं
सोनम कपूर तो फोटोशूट में भी अपने किलर लुक्स से फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। इनमें भी वह एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक में दिखाई देती हैं, जो जमकर सुर्खियां बटोरते हैं।
Source link