Sonam Kapoor: lifestyle sonam kapoor ahuja really liked green ensembles

1/6

…तो इस कलर की दीवानी हैं सोनम कपूर

...तो इस कलर की दीवानी हैं सोनम कपूर

हम सभी के पास अपना-अपना एक फेवरेट रंग है जिसे अक्सर हम अपनी जिंदगी में शामिल करते हैं। कुछ लोगों को जहां लाल रंग बेहद पसंद होता है तो कइयों को सफ़ेद। आमतौर पर हरा रंग लोगों के कलर ऑफ़ व्हील का हिस्सा नहीं होता है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने एक नहीं बल्कि बार-बार इस रंग को पहनकर हमें सोचने पर मजबूर कर दिया। जी हां, वो हसीना कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर आहूजा हैं, जिन्होंने हरे रंग की साड़ी से लेकर ड्रेस तक पहनकर इसे फैशन ट्रेंड में शामिल कर दिया।

2/6

Sage ग्रीन पैंटसूट

Sage ग्रीन पैंटसूट

Sage ग्रीन पैंटसूट और शानदार लुइस विटन डबल स्लिंग बैग में सोनम कपूर का लुक एकदम शानदार है। मिनिमल मेकअप के साथ वर्मिलियन लिप कलर और खुले बहाल उन इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

3/6

पफी साड़ी

पफी साड़ी

हाउस ऑफ़ मसाबा के कलेक्शन से तैयार की गई पफी बेल फुल स्लीव ग्रीन साड़ी के साथ सिल्वर एंटीक ज्वेलरी में सोनम कपूर हर बार की तरह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। सटल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और खुले बाल उनके इस लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे।

4/6

ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन

ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन

न्यूज़ीलैंड की फैशन डिज़ाइनर एमिलिया विकस्टेड (Emilia Wickstead) के डिज़ाइन किए हुए ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन मिडी के साथ स्ट्रैपी फ्लैट्स, 90 के दशक का चोकर और टॉप नॉट से सोनम कपूर ने अपने लुक को कम्पलीट किया है।

5/6

ओलिव ग्रीन साड़ी

ओलिव ग्रीन साड़ी

सोनम ने इस बडाम हैंडलूम ओलिव ग्रीन साड़ी को अपनी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन लुक में पहना था। लॉन्ग कॉलर पफी स्लीव्स ब्लॉउस और उस पर शार्ट वाइब साड़ी का यह लुक को वास्तव में हम सभी को आज़माने की ज़रूरत है।

6/6

एमरल्ड लॉन्ग गाउन

एमरल्ड लॉन्ग गाउन

Fouad Sarkis के डिज़ाइन किया हुआ एमरल्ड लॉन्ग गाउन सोनम कपूर के फैशनसेंस को बयां करने के लिए काफी है। हम सभी को फैशनिस्टा का यह लुक बेहद पसंद आया। विशेष रूप से फॉक्स बॉब स्लीव्स और उस पर रेड लिप्स।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here