सौरव गांगुली ने शुरू की नई पारी, बने साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के हेड कोच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने कोचिंग की दुनिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी ‘प्रिटोरिया कैपिटल्स’ का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे, जबकि शॉन पोलॉक उनके असिस्टेंट कोच की भूमिका में रहेंगे।

गांगुली के लिए यह पहला मौका है जब वह किसी टीम के हेड कोच का पद संभालेंगे। हालांकि, इससे पहले वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मेंटर रह चुके हैं। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर गांगुली के स्वागत में लिखा, “प्रिंस अब कैपिटल्स कैंप में शाही रंग भरने के लिए तैयार हैं! हमें खुशी है कि सौरव गांगुली हमारे हेड कोच बने हैं।”

गांगुली का यह नया रोल उनके फैंस के लिए काफी रोमांचक है, क्योंकि उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने नई ऊँचाइयों को छुआ था। अब देखना यह होगा कि वह अपनी कोचिंग से इस टीम को कितनी सफलता दिला पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here