South Korea after liaison office bombing said North is completely responsible | नॉर्थ कोरिया की बमबाजी से भड़का साउथ कोरिया, जिम जोंग को दी सीधी चेतावनी

नई दिल्ली: उत्‍तर कोरिया (North Korea) ने दक्षिण कोरिया (South Korea) की सीमा से लगे संयुक्‍त औद्योगिक कॉम्‍प्‍लेक्‍स में बने संपर्क कार्यालय को तबाह कर दिया है. इस घटना पर साउथ कोरियाई अधिकारियों ने नॉर्थ कोरिया को मुंहतोड़ जवाब दिया है. मंगलवार को दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधियों ने कहा कि वे किम जोंग-उन के नेतृत्व में पड़ोसी देश को धमकी और ज्यादती करने के लिए ‘सख्ती’ से जवाब देंगे. दक्षिण कोरिया के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किम यू-जौन ने दावा किया कि इस तबाही ने उन सभी लोगों की उम्मीदों को तोड़ दिया जो अंतर-कोरियाई संबंधों के विकास और शांति की आशा रखते हैं.

ये भी पढ़ें: चीन के एकतरफा यथास्थिति बदलने के प्रयास के कारण हिंसक झड़प हुई: MEA

उन्होंने आगे कहा, ‘हम साफ तौर पर कह रहे हैं कि उत्तर कोरिया सभी परिणामों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है.’ बीते कुछ हफ्तों में उत्तर कोरिया ने लगातार अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया पर आरोप लगाया है कि वह देश में किम विरोधी सामग्री की तस्करी करने में मदद कर रहा है.

दोनों के बीच तनाव की वजह हैं विद्रोही 
नार्थ कोरिया से विद्रोह कर के भागे हुए विद्रोही दोनों कोरियाई देशों के बीच झगड़े की वजह बन गए हैं. नार्थ कोरिया से भाग कर आये इन लोगों में नार्थ कोरिया के डरे हुए सामान्य नागरिक भी हैं. इन लोगों को पड़ोसी साउथ कोरिया में शरण मिल गई जिसके कारण तानाशाह किम जोंग उन नाराज है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here