वोट पर सवार होकर एसपी कलेक्टर ने मतदताओ को किया जागरूक।

नीमच में चंबल किनारे गांव के लोगों को वोट के लिए जागरूक करने अनोखा अभियान- कलेक्टर-एसपी हुए बोट में सवार, शपथ दिलाकर निकाली बोट रैली, मछुआरों और ग्रामीणों को किया मतदान के लिए प्रेरित- एंकर:मप्र के नीमच जिले में चंबल नदी के कैचमेंट एरिया के किनारे लगे गांव में निवासरत ग्रामीणों को मतदान करने के लिए अनोखे अंदाज में प्रेरित किया गया। खुद कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल बोट में सवार होकर बोट और नावों का काफिला लेकर रवाना हुए। गांवों में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। इससे पहले रामपुरा के बोट स्टेंड पर उन्होंने मछुआरों, उनके परिजनों, आसपास के रहवासियों को मतदान अनिवार्य रूप से करने की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता के लिए यह अनूठा प्रयास सुर्खियों में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here