SpaceX breaks Indian record, Launched 143 satellite on a single mission | Elon Musk की कंपनी SpaceX ने किया कमाल, एक ही रॉकेट से 143 सैटेलाइट लॉन्च कर भारत का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेस एक्स (SpaceX) ने एक ही रॉकेट से 143 सैटेलाइट (Satellite) को अंतरिक्ष में भेजकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले, भारत (India) के नाम एक रॉकेट से सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड था. भारत ने 2017 में एक रॉकेट से 104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे थे. बता दें कि एलन मस्क की कंपनी सैटेलाइट को लॉन्च करने के लिए 10 लाख डॉलर लेती है.

पहले December में होनी थी लॉन्चिंग

इन सैटेलाइट को पहले पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी परेशानियों की वजह से इसे टाल दिया गया. इसके बाद शनिवार को भी खराब मौसम के चलते लॉन्चिंग स्थगित करनी पड़ी थी. SpaceX द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इन सभी सैटेलाइट को Falcon 9 से लॉन्च किया गया. फ्लोरिडा के कैप केनेवरल से भारतीय समय अनुसार इसे रविवार रात 8 बजकर 31 मिनट पर लॉन्च किया गया. 

ये भी पढ़ें -Canada: पति के सपने में देखे नंबर पर महिला ने लगाई Lottery, जीती 344 करोड़ रुपये

ISRO ने भी ट्रैक किए सिग्नल

SpaceX के रॉकेट ने भारत के ऊपर से भी उड़ान भरी. इसरो ने भी बेंगलुरु में इसके सिग्नल को ट्रैक किया था. बयान के मुताबिक, सैटेलाइट लॉन्च करने का कार्यक्रम करीब 90 मिनट तक चला. इस दौरान वहां मौजूद लोग बेहद रोमांचित थे. SpaceX का कहना है कि इन सैटेलाइट की मदद से वो साल 2021 तक ग्लोबल ब्रॉडबैंड इटरनेट की सुविधा देगी.

ये है Elon Musk की इच्छा

टेस्ला और SpaceX जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अंतरिक्ष में अपनी योजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित रहते हैं. पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि वो मंगल ग्रह जाना चाहते हैं और इसकी 70 फीसदी उम्मीद है. मस्क ने कहा था कि हाल ही में हमें कई बार सफलता मिली है और मैं इससे बहुत उत्साहित हूं. मंगल पर आपके मरने की आशंका पृथ्वी से कहीं ज्यादा है, लेकिन फिर भी मैं वहां जाना चाहता हूं.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here