कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज: डीके शिवकुमार बन सकते हैं अगले CM

बेंगलुरु, कर्नाटक: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायक एच.ए. इकबाल हुसैन ने दावा किया है कि मौजूदा डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार अगले 2 से 3 महीनों के भीतर राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में राजनीतिक गलियारों में सीएम बदलने की चर्चाएं गर्म हैं।

हाल ही में, सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना ने भी सितंबर के बाद राज्य में बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, “आप सभी जानते हैं कि सरकार के सत्ता में आने से पहले हमारी (कांग्रेस) ताकत क्या थी।” इस तरह के बयानों से यह साफ हो रहा है कि कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर सुगबुगाहट चल रही है

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच सत्ता साझाकरण के फार्मूले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, पार्टी आलाकमान ने शुरुआत में सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाकर स्थिरता बनाए रखने की कोशिश की थी। लेकिन, अब जिस तरह से विधायक और मंत्री खुलकर बयान दे रहे हैं, उससे लगता है कि भविष्य में कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here