8 लेन पर फिर पत्थरबाजी: कब लगेगी पत्थरबाजों पर लगाम।

रतलाम। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर आए दिन हो रही पत्थरबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात फिर एक मामला सामने आया, जब सैलाना निवासी एक युवक की कार पर झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। युवक अपनी पत्नी को छोड़कर लौट रहा था, तभी थांदला टोलगेट से करीब 6 किलोमीटर दूर कार पर पत्थरबाजी हुई।अचानक हुई पत्थरबाजी से घबराए बिना ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और कार को नहीं रोका।

तेज गति से वाहन चलाते हुए वह सीधे रतलाम जिले के धामनोद टोल नाके तक पहुंचा। यहां उसने टोलकर्मियों को घटना की जानकारी दी और फिर धामनोद पुलिस चौकी जाकर मामला दर्ज कराया। पत्थर लगने से कार के आगे के शीशे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया हमें आवेदन प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल थांदला थाना क्षेत्र में आता दिख रहा है। वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है और हम पत्थरबाजों की तलाश में लगे हैं।

बाइट:- आनन्द बागवान (चौकी प्रभारी धामनोद)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here