अवैध उत्खनन रोकने गए माइनिंग ऑफिसर की गाड़ी पर पथराव, पथराव का लाइव वीडियो वायरल

शाजापुर जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र कालापीपल तहसील के ग्राम मोहम्मदपुर मछनई मे माइनिंग विभाग के दल और ग्रामीणों के बीच में पथराव हो गया। माइनिंग विभाग के अधिकारी शाजापुर जिले के खनिज उत्खनन का ठेका लेने वाली निजी कंपनी के लोगों के साथ यहां कार्रवाई करने पहुंचे थे। एक ग्रामीण घायल हुआ है। सरकारी गाड़ियां भी ग्रामीणों द्वारा किए गए विरोध व पथराव में क्षतिग्रस्त हुई है।अवैध उत्खनन रोकने गए प्रशासनिक अधिकारियों के दल और कंजर समुदाय के अवैध उत्खनन कर्ताओं के बीच यह पत्थरबाजी आज 14 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे हुई है। जानकारी के अनुसार जिला खनिज अधिकारी शाजापुर आरिफ खान शाजापुर पुलिस लाइन से अतिरिक्त रिजर्व फोर्स के साथ अवैध उत्खनन की सूचना पर पोकलैंड मशीन जप्त करने के लिए मोहम्मदपुर मछनई के पास नदी क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ठेकेदार के प्राइवेट गुंडे लेकर अफसर बंद पड़ी पोकलैंड मशीन को जबरन जप्त करने आए है। अवैध उत्खनन में संलग्न लोगों ने पथराव शुरू कर दिया तथा माइनिंग अधिकारी की गाड़ी इस पथराव में क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों ने खुद वीडियो बनाएं और उसमें विरुद्ध दर्ज कराते हुए दिख रहे हैं कि माइनिंग का ठेका लेने वाले ठेकेदार के गुंडों के साथ गलत तरीके से बंद मशीन पकड़ने आए है।दोनों ओर से पत्थरबाजी में एक कंजर समाज के युवक को भी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। घायल का नाम अभी अफसरों के पास भी नहीं है। सूचना पर शुजालपुर प्रभारी एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल, कालापीपल पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा सहित अमला व अतिरिक्त पुलिस बल भी गांव के लिए रवाना किया गया है। बताया जा रहा है खनिज विभाग का दल बिना स्थानीय प्रशासनिक अमले, लोकल पुलिस प्रशासन को सूचना दिए यहां बिना तैयारी के कार्रवाई करने के लिए पहुंचा था।

blob:https://www.no2politics.com/7810afef-27cc-4310-a2a2-c66af9d26d59

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here