रीवा टीआई को सब इंस्पेक्टर ने मारी गोली, हालत गंभीर

भोपाल। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र की राजधानी रीवा शहर से एक घटना से सनसनी मच गई। रीवा के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा (Hitendra Nath Sharma) को वहीं पदस्थ उप निरीक्षक बृजराज सिंह (Brajraj Singh) ने थाना के अंदर गोली मार दी। गंभीर हालत में टीआई का ईलाज मीनरवा अस्पताल में चल रहा है। गोलीबारी की घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फा​यरिंग के बाद कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here