काश सभी धर्म स्थल ऐसे हो जाएं : ऐसा गुरुद्वारा जहां 50 रुपए में एमआरआई, 30 रुपए में सीटी स्कैन

shri bangla sahib gurudwara delhi MRI Feest CT Scan
shri bangla sahib gurudwara delhi MRI Feest CT Scan

नई दिल्ली। दुनियाभर में न जाने कितने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा होंगे। जहां दौलत के चढ़ावे की कोई कमी नहीं होगी। फिर भी यह धार्मिक संस्थाएं समाज सेवा के अधिकांश दूर रहती हैं। लेकिन हम आज आपको एक ऐसे गुरुद्वारा की बात बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप वाह वाह करेंगे। जी हां, यह गुरुद्वारा नई​ दिल्ली का गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब है। श्री बंगला साहिब, दिल्ली। यह एक ऐसी जगह है जहां अरदास, धर्म, आस्था और मेडिकल टेक्नोलॉजी एक साथ देखी जा सकती हैं। लोगों की आस्था है कि यहां के तालाब के जल से रोग खत्म हो जाते हैं। यहां आए देश-विदेश के लोग इस जल को अपने साथ घर ले जाते हैं। बताते चलें कि गुरुद्वारे में नाममात्र कीमतों पर एडवांस मेडिकल टेक्नीक के जरिए इलाज भी किया जा रहा है। गुरुद्वारे को एडवांस डायग्नोसिस सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। यह देश का एकमात्र धार्मिक स्थान है जहां पर 50 रुपये में एमआरआई होती है, जबकि 30 रुपये में सीटी स्कैन होता है। आपको बता दें कि प्राइवेट जांच केंद्रों में एमआरआई 2500 रुपये से शुरू होती है, इसकी फीस कई हजार होती है। वहीं, सीटी स्कैन की फीस भी हजारों रुपये में होती है। ऐसे में यहां पर महज 50 रुपये की जांच लोगों को राहत दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here