सनी देओल का बंगला नहीं होगा नीलाम, 56 करोड़ की देनदारी नहीं चुका रहे सनी पाजी

Sunny Deol Benglow
Sunny Deol Benglow

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी ​देओल को राहत मिल गई है। उनके मुंबई के जुहू स्थित बंगले की नीलामी का नोटिस बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में वापस ले लिया। बैंक ने अखबारों में खंडन जारी कर दिया। अब सनी देओल की प्रॉपर्टी की नीलामी नहीं होगी। इससे पहले रविवार को एक नोटिस जारी हुआ था, जिसमें सनी ने 56 करोड़ रुपए लोन नहीं चुकाने की बात कही थी, जिसे वे चुका नहीं रहे थे। बैंक ने लोन न चुका पाने पर 25 सितंबर को बंगले की नीलामी की तारीख भी दी गई थी। बैंक ने सनी से लोन रिकवरी के नोटिस का विज्ञापन भी छपवाया था। इसमें सनी के गांरटर के तौर पर पिता धर्मेंद्र का भी नाम लिखा था। बॉलीवुड एक्टर और पंजाब के गुरुदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल फिल्म गदर-2 को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म 400 करोड़ रुपए कमाने के करीब है। इसी बीच बैंक ने उन्हें लोन के 56 करोड़ रुपए नहीं चुकाने पर नोटिस जारी किया था। अब इस फैसले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा- नीलामी रोकने के तकनीकी कारण कहां से आ गए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here