फिल्मों से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर सुपरस्टार रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत फिल्मों की दुनिया से ब्रेक लेकर हिमालय की पहाड़ियों में सुकून की तलाश में निकल पड़े हैं।अभिनेता इस समय अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत ऋषिकेश पहुँचे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह बेहद सादगी के साथ सड़क किनारे खाना खाते नजर आ रहे हैं।

अपनी यात्रा के दौरान, रजनीकांत ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुँचे और वहाँ उन्होंने स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गंगा घाट पर ध्यान किया और आरती में भी हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here