Sushant Singh Rajput Case: Bihar Nitish Govt Recommends CBI investigation – सुशांत सिंह राजपूत केस : बिहार सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

बिहार के मुख्यमंत्री ने सुशांत राजपूत केस में CBI जांच की सिफारिश की है.

खास बातें

  • सुशांत सिंह राजपूत केस में नीतीश कुमार का बयान
  • आखिरकार मौत की जांच के लिए भेजा CBI जांच की सिफारिश
  • सीबीआई जांच की मांग के लिए बन रहा था दबाव

पटना:

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई से जांच कराने की बढ़ती मांग के दबाव के बीच बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की है. नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि ‘चूंकि परिवार के लोगों और उनके पिताजी ने अपनी सहमति दी है कि सीबीआई जांच कराई जाए तो हम लोग, आज जो एफ़आईआर यहां दर्ज हुआ हैं उसकी जांच CBI से कराने की अनुशंसा भेज रहे हैं.’ बता दें कि इसके पहले मंगलवार को ही सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से बात कर मामले सीबीआई जांच के लिए आदेश देने का अनुरोध किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से ऐसा बयान आया है. बिहार के सीएम पर इस मामले को लेकर पिछले कुछ वक्त से विपक्ष के साथ-साथ पूरे देश में उठ रही सीबीआई जांच की मांग के चलते दबाव बन रहा था, जिसके बाद बिहार सरकार की ओर सक्रियता दिखाई गई है.

यह भी पढ़ें

इसके पहले नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि अगर परिवार के लोग बिहार सरकार को इस मामले की जांच की अनुशंसा CBI को देते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं. वो परिवार वालों के इस मामले पर स्टैंड का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने की CM नीतीश कुमार से बात, केस CBI को सौंपने का किया अनुरोध

बता दें कि बिहार से आने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की शव 14 जून को उनके अपार्टमेंट में मिला था. मुंबई पुलिस ने कहा था कि उनकी मौत आत्महत्या करने से हुई है. मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. लेकिन पिछले हफ्ते सुशांत के परिवार की ओर से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत से पैसा निकलवाने और मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसे आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है, जिसके बाद बिहार पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है.

जांच के लेकर बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच थोड़ी खींचातानी के आरोप लग रहे हैं. अभी शुक्रवार को ही बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जांच में सहयोग नहीं दे रही है, ऐसे में मामले की जांच सीबीआई करे तो बेहतर होगा.’

यह भी पढ़ें: सुशांत मामले की जांच के लिए मुंबई गए बिहार पुलिस के अफसर क्वारंटाइन, फडणवीस ने उठाए सवाल

वहीं सोमवार को मुंबई पुलिस की ओर से बिहार पुलिस के पास दर्ज मामले पर सवाल उठाया गया था. पुलिस चीफ परमबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘हमने 16 जून को एक्टर के परिवारवालों के बयान दर्ज किए थे, तब उनकी ओर से कोई आशंका नहीं जाहिर की गई थी.’ हालांकि, सुशांत के पिता की ओर से सोमवार को एक वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें वो अहम बयान देते हुए नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि  ’25 फरवरी, मैंने बांद्रा पुलिस को सूचना दी थी कि वह खतरे में है. उसका निधन 14 जून को हुआ और मैंने उनसे कहा कि 25 फरवरी की शिकायत में जिन लोगों के नाम थे उनके खिलाफ कार्यवाही करें. उसकी मौत के 40 दिन बाद तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. तो मैंने पटना में FIR फाइल कराई.’

Video: सुशांत केस: क्या जांच कम राजनीति ज्यादा हो रही है?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here