Taapsee Pannu Now Spoke On Karan Johar Tweeted On Twitter Veer Das Koffee With Karan 6 Badla Trailer Amitabh Bachchan | कंगना के बाद अब तापसी ने करण पर बोला हमला, कही ऐसी बातें

कंगना के बाद अब तापसी ने करण पर बोला हमला, कही ऐसी बातें



कंगना रनौत के बाद अब तापसी पन्नू ने करण जौहर पर हमला बोला है. तापसी ने अब तक कई ऐसी फिल्में की हैं, जो क्लासिक के साथ-साथ ब्लॉकबस्टर भी रही हैं. हालांकि, वो बावजूद इसके करण के चैट शो ‘कॉफी विद करण 6’ का हिस्सा नहीं बन पाईं. हाल ही में तापसी ने कुछ ऐसा कहा है जिसकी लगातार चर्चा हो रही है.

करण के लिए तापसी ने कही ऐसी बात

हाल ही में जब करण जौहर के चैट शो के नए प्रोमो वीडियो में एक्टर वीर दास ने मजाकिया लहजे में तापसी पन्नू का नाम लिया तो अपनी बेबाकी के लिए मशहूर तापसी ने जवाब देने में थोड़ी भी देर नहीं लगाई और कहा कि, ‘हाहाहा, मजेदार. लेकिन बस इतना ही कि तापसी यहां पहुंचने के लिए योग्य नहीं है. मैं इस एपिसोड को देखने के इंतजार में हूं. आप सभी काफी मजाकिया हैं.’

बदला होने वाली है रिलीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, तापसी पन्नू जल्द ही शूजित सरकार की अगली फिल्म ‘बदला’ में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया. इस फिल्म में शाहरुख खान के भी होने की खबरें काफी समय से चल रही हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here