घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ को टाटा मोटर्स का सम्मान, विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ी को मिली नई टाटा कार

छतरपुर के छोटे से गांव से बुंदेलखंड के घुवारा से निकलकर अन्तर्राष्ट्रीय पहचान बना चुकी भारतीय महिला किक्रेटर क्रांति गौड़ को आज नया तोहफा उनके घर पहुंच गया ,विश्व कप विजेता टीम की हिस्सा रही क्रांति को टाटा मोटर्स ने नई टाटा शेयऱा कार भेंट की है।विश्व विजेता महिला टीम के सभी खिलाड़ियों को यह सम्मान स्वरूप उपहार दिया गया था।

बेहतर फीचर्स और आकर्षक लुक के साथ अपडेट की गई यह नई कार अब क्रांति गौड़ के घर घुवारा पहुंचा दी गई है। जैसे ही कार उनके घर के आंगन में पहुंची,पूरे परिवार और क्षेत्रवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल उत्सव में बदल गया। आतिशबाजी की रोशनी से आसमान जगमगा उठा और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। परिजनों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था।उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्रांति की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

क्रांति गौड़ ने हाल ही में आयोजित महिला विश्वकप में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी और देश का नाम रोशन किया।क्रांति इस समय आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला किक्रेट की हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here