Tejashwis sarcasm after Nitish Kumar became Chief Minister, hope you are ambitious instead of chair – तेजस्वी यादव ने फिर सीएम बनने पर नीतीश कुमार को बधाई तो दी, लेकिन साथ ही…

तेजस्वी यादव ने फिर सीएम बनने पर नीतीश कुमार को बधाई तो दी, लेकिन साथ ही...

नीतीश कुमार ने लगातार चौथी बार बिहार की कमान संभाली है

नई दिल्ली:

राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ (Chief Minister) लेने के बाद उन पर कटाक्ष किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा,”नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएं. आशा करता हूं कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगे. “

यह भी पढ़ें

Newsbeep

तेजस्वी की पार्टी बहुमत से चूकी

तेजस्वी (Tejashwi Yadav) की अगुवाई में राजद बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से करीब एक दर्जन सीटों से चूक गई. एनडीए ने करीब 3 सीटों के अंतर से बहुमत हासिल किया.नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने सोमवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तेजस्वी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोला था. उन्होंने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जदयू के 43 सीटें जीतने पर भी सरकार बनाने को लेकर भी सवाल उठाए थे.

चिराग पासवान ने भी कसा था तंज

लोजपा नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भी नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar Chief Minister) पद की शपथ लेने के साथ ही ट्वीट कर उन पर तंज कसा था. चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा था कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई. उम्मीद है कि यह सरकार अपना कार्यकाल पुरा करेगी और आप एनडीए (NDA) के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here