Telangana Assembly will pass a resolution to request Bharat Ratna to Narasimha Rao – नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के लिये तेलंगाना विधानसभा पारित करेगी प्रस्ताव

नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के लिये तेलंगाना विधानसभा पारित करेगी प्रस्ताव

नरसिम्हा राव (फाइल फोटो)

हैदराबाद:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा के सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने का अनुरोध किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने नरसिम्हा राव के जन्म शताब्दी समारोह को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से संसद में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की एक तस्वीर लगाने और हैदराबाद में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नाम उनके (नरसिम्हा राव) नाम पर रखे जाने का भी अनुरोध करेगी.

यह भी पढ़ें

विश्वविद्यालय की स्थापना नरसिम्हा राव द्वारा की गई थी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने घोषणा की है कि विधानसभा के आगामी सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया जायेगा जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिये जाने की मांग की जायेगी.” इसमें कहा गया है, ‘‘पीवी नरसिम्हा राव तेलंगाना के अस्तित्व के प्रतीक हैं. वह एक सुधारक थे, जिन्होंने देश में कई सुधारों की शुरुआत की थी. उन्हें दुनियाभर में एक महान बुद्धिजीवी के रूप में मान्यता दी गई.” 

 

VIDEO: नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मानी होती तो न होते दंगे: मनमोहन सिंह

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here