Thailand: First death due to corona virus | थाईलैंड में कोरोना वायरस की वजह से हुई पहली मौत, डॉक्टर नहीं पहचान पाए लक्षण

बैंकॉक: थाईलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) से पहले मरीज की मौत की पुष्टि की है. मरीज को पहले डेंगू फीवर का लक्षण बताया गया था. सेल्समैन के तौर पर काम करने वाले 35 साल के थाई नागरिक की शनिवार को मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इसकी पुष्टि की.

विभाग ने एक बयान में कहा कि मरीज को एक निजी अस्पताल में 27 जनवरी को भर्ती कराया गया था और उसे डेंगू फीवर होने का अंदेशा था. बाद में उसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. इसके बाद उसे अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया.

ये भी देखें- 

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस तरह के किसी मरीज को तीन घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करना चाहिए. रविवार तक थाईलैंड में कोरोना वायरस के संदिग्ध 42 मरीजों की जानकारी मिली जिसमें से 30 को छुट्टी दे दी गई. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here