परिसीमन पर थलपति विजय का बदला रुख, अब राज्यों की मौजूदा संसदीय हिस्सेदारी बरकरार रखने की मांग

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ थलपति विजय ने परिसीमन के मुद्दे पर अपना रुख नरम करते हुए अब केंद्र सरकार से राज्यों की संसद में मौजूदा प्रतिनिधित्व हिस्सेदारी सुरक्षित रखने की मांग की है। गुरुवार को महाबलीपुरम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विजय ने यह मुद्दा उठाया।विजय ने केंद्र से स्पष्ट कानूनी गारंटी देने की मांग की कि जनसंख्या के आधार पर होने वाले परिसीमन के बाद किसी भी राज्य के संसद में प्रतिनिधित्व का प्रतिशत कम नहीं किया जाए। उनका कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण में सफल रहने वाले दक्षिणी राज्यों को इसका राजनीतिक नुकसान नहीं उठाना चाहिए।गौरतलब है कि इससे पहले विजय मौजूदा 543 लोकसभा सीटों की संख्या और राज्यों के मौजूदा सीट बंटवारे को स्थायी रूप से बनाए रखने की मांग कर रहे थे। अब उन्होंने सीटों की कुल संख्या को स्थिर रखने की मांग के बजाय राज्यों की मौजूदा संसदीय हिस्सेदारी को सुरक्षित रखने पर जोर दिया है।विजय के इस बदले रुख को परिसीमन पर उनके पहले के स्टैंड की तुलना में नरम रुख माना जा रहा है। वहीं दक्षिणी राज्यों की ओर से परिसीमन के बाद राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम होने की आशंका लगातार जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here