भाजपा सरकार ने निभाया संविदा कर्मचारियों को किया वादा

भोपाल। तध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने संविदा कर्मचारियों से किया वादा निभाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर संविदा कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंटकर संविदा कर्मचारियों के कल्याण के लिए लागू की गई सेवा शर्तों के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना।

file:///C:/Users/hp/Desktop/Samvida%20Karmcari%20Guideline%20Madhya%20Pradesh.pdf

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने संविदा कर्मचारियों के जीवन में निश्चिंता लाने के लिए यह फैसले लिए। पूर्व में भी कर्मी कल्चर खत्म करने, अध्यापक पद का सम्मानजनक नाम देने का निर्णय लिया गया था। शासकीय सेवकों और सभी संविदा कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री संजय सिंह और श्री सुल्तान सिंह शेखावत एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here