पति पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले

आलीराजपुर सोमवार सुबह जिले वालपुर क्षेत्र के रावड़ी में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटके मिले है। जानकारी के अनुसार सामुहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है, हालाकि पुलिस कई बिंदुओं पर जाँच कर रही है। एसपी राजेश व्यास कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है। जानकारी के अनुसार राकेश पिता जागर सिंह , पत्नी ललिता राकेश, नाबालिक उनकी बेटी लक्ष्मी, नाबालिक बेटा प्रकाश और नाबालिक अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले, मृतक राकेश का काका सुबह घर पहुंचा तो इसकी जानकारी लगी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच कर रही है कि यह साजिश है, हत्या है या फिर आत्महत्या। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।आपको बतादे मृतक के पिता पर लगभग डेढ़ माह पहले धारदार हथियार से वार किया गया था, पुराने घटनाक्रम को देखते हुए यह हत्या भी हो सकती है।पूरे घटनाक्रम की जांच करने के लिए इंदौर से एफ ए सी एल की टीम आ रही है, मृतक के घर को चारो ओर पुलिस ने घेर रखा है और दरवाजा बंद है अंदर किसी को भी जाने नही दिया जा रहा है।

डा.अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर

बाइट – राजेश व्यास पुलिस अधीक्षक बाइट –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here