सागर,5 दिनों से लापता नाचने वाली 45 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर में डबलबेड दीवान के अंदर बिस्तरों के नीचे मिला। पूरे कमरे में फैला था खून,शरीर में पड़ गये थे बड़े बड़े कीड़े। दोपहर में ही कराई थी बच्चों ने गुमशुदी की रिपोर्ट। हत्या का मामला दर्ज। व्हीओ 1- शनिवार रात को देहात थाना क्षेत्र के नागटोरिया निवासी 45 वर्षीय नाचने वाली महिला का शव उसके ही घर में बिस्तरों के नीचे दीवान में पड़ा मिला। दीवान से खून बहकर पूरे कमरे में फैल गया।
प्रथम दृष्टया ही पुलिस ने हत्या का केस माना है। सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना और शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सहित देहात और शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार की दोपहर में ही मृतक महिला का पुत्र देव और उसकी बेटी मुस्कान ने थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी मां ममता अहिरवार जो कि 5 अप्रेल से लापता है। बेटे और बेटी ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहिन के घर पर कई दिनों से गये थे।
उसी समय अपनी मां से 5 तारीख को रात में बात हुई थी कि वह नाचने का कार्यक्रम करने बीना रिफायनरी के गेट नंबर 3 के पास आई है। इसके बाद से उसकी मां का मोबाईल बंद था। जब घर आकर देखा तो ताला पड़ा था। गुमषुदी का मामला दर्ज कराया था। घर पर आकर ताला तोड़कर अंदर गये तो भयंकर बदबू आ रही थी। अंदर के कमरे में बिस्तरों के नीचे उसकी मां का शव खून से लतपत पड़ा था। पुलिस ने अज्ञात अपराधी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।


