बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोलकर्मियों को पीटा।

छतरपुर के बड़ामलहरा की ओर शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मियों के साथ में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है जिस पर पुलिस 3 पर नामजद एवं बाकी अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने देर रात जब शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे उसी दौरान टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद शालिग्राम गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद जीतू तिवारी लोकेश गर्ग शालिग्राम गर्ग एवं बाकी अन्य अज्ञात पर गुलगंज थाने में आईपीसी की धारा 323,294,506,427(34) के तहत लगभग 10 लोगो पर मामला दर्ज कर लिया है। वही आरोपी फरार की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here