अनियंत्रित होकर पलटी बस, 15 में से 5 यात्री घायल

शाजापुर जिले के शुजालपुर पचोर नेशनल हाईवे पर ग्राम चित्तौड़ा के पास एक यात्री बस तेज हवा के कारण अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। निजी ट्रैवल रूहेला ट्रेवल्स की यात्री बस कुरावर से शुजालपुर रूट पर तलेन होकर चलती है। दोपहर अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू होते ही बस हवाओ के कारण अचानक डोलने लगी।

चालक बस रोकता उससे पहले ही सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गई। जामनेर निवासी नियामत बी पति लतीफ वालतीफ पिता हातिब अली सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे हैं। इन्होंने बताया बस में करीब 15 यात्री थे, करीब 5 लोगों को चोट आई है। मौके पर पुलिस भी पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here