आगर मालवा- जिला मुख्यालय विजय स्तंभ चौराहे के समीप एक क्रेन मशीन अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी, जिसमें दुकान में रखी चद्दर की पेटियां और दुकान के आगे खडी बाइक क्रेन मशीन से क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन दुकान में रखा सामान और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। विजय स्तंम्भ जिले का सबसे व्यस्ततम चौराह है जहां पर हजारों वाहनों की आवा-जावी रहती हैं, लेकिन दुकानदार भी प्रतिस्प्रर्धा के युग मे ग्राहको को आकर्षित करने के लिऐ अपनी दुकानो का सामान बहार रखते है जिसके कारण रोड की चोडाई कम हो जाती है।ऐसे में इस तरह अनियंत्रि होकर वाहन घुसाना एक बड़ी घटना का कारण बन सकता था। क्रेन मशीन के इस तरह अनियंत्रित होकर दुकान में घुसने से दुकान में रखी चद्दर से बनी हुई पेटियां और वहां पर रखी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, घटना को देख तुरंत ही घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया वहीं घटना की जानकारी लगने पर यातायात पुलिस मौके पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया। और कार्रवाई हेतु क्रेन मशीन को अपने कब्जे में लिया।


