शिवराज के मुख्यमंत्री बनने से पहले ही कोरोनाग्रस्त था पूरा हेल्थ डिपार्टमेंट! सीएम ने किया खुलासा

मेरे आने के दूसरे दिन एक IAS निकले पॉजिटिव, अगले दिन एक अन्य आईएएस हुए संक्रमित: शिवराज

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सीएम को बंद करना पड़ा हेल्थ डायरेक्ट्रेट

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ाने वाला स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने से पहले ही संक्रमित हो चुका था। यह खुलासा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद किया है।
शिवराज ने गुरुवार को दिए गए बयान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लिए पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भोपाल में 94 मरीज देने वाले हेल्थ डिपार्टमेंट के बारे में उन्होंने कहा कि उनके आने से पहले ही पूरा हेल्थ का अमला संक्रमित हो चुका था। उनके मुख्यमंत्री बनने के अगले ही दिन एक आईएएस संक्रमित पाए गए। इसके अगले दिन दूसरे आईएएस पॉजिटिव मिले। फिर पूरा विभाग ही संक्रमित होता चला गया। इसके कारण हेल्थ डायरेक्ट्रेट ही बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाग में कोरोना संक्रमण की वे जांच करा रहे हैं कि बीमारी किसके कारण फैली।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here