अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में दिखा किन्नरों का जलवा,

देश भर के नामी किन्नरों सहित यूपी की राज्य मंत्री सोनम किन्नर भी हुई शामिल राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने की बागेश्वर बाबा को एमपी या यूपी का सीएम और योगी आदित्यनाथ को पीएम बनाने की मांगपन्ना के विकास के लिए खनिज का दो प्रतिशत खर्च करने की दी सलाहमंदिर में घंटा और मस्जिद में चादर चढ़ा कर की जिले की उन्नति व सुख शांति की प्रार्थना किन्नर समाज पन्ना की अध्यक्ष रजनी किन्नर के नेतृत्व में पन्ना नगर में 7 दिवसीय अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के जाने-माने किन्नरों सहित उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व देश की पहली ट्रांसजेंडर मंत्री सोनम किन्नर भी शामिल हुई। 7 दिनों तक किन्नर समाज के विभिन्न कार्यक्रम चलते रहे। आज 8 अप्रैल 2025 को सम्मेलन के समापन अवसर होटल एमआई रिसॉर्ट से नगर में भव्य कलश यात्रा शोभायात्रा एवं विशाल जुलूस निकाला गया इस दौरान मंदिर में घंटा और मस्जिद में चादर चढ़ा कर जिले वासियों की उन्नति प्रगति व सुख शांति की कामना की गई। किन्नर समाज के शानदार जलूस का वापस होटल एमआई रिसॉर्ट में पहुंचकर समापन हुआ, इस दौरान नगर में जगह-जगह गणमान्य नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्ष व जलपान से स्वागत किया गया।

जुलूस के दौरान अलग-अलग राज्यों एवं जिलों के किन्नर समाज के मुखिया बग्घियों में सवार रहे।राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने कहा कि पन्ना हीरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है अगर खनिज की दो प्रतिशत कमाई पन्ना के विकास में लगा दी जाए तो पन्ना काफी विकसित हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से आह्वान किया है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण को एमपी या यूपी का मुख्यमंत्री और योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाए। नेताओं के लिए कहा कि वह हमारी तरह ताली बजाने में लग जाएं और सरकार चलाने का काम हम किन्नर करेंगे। किन्नर समाज की जिला अध्यक्ष रजनी किन्नर ने कहा कि सभी लोगों के सुख शांति और उन्नति के लिए यह सम्मेलन किया गया है। इससे पहले उनके पूर्वजों ने लगभग 200 वर्ष पूर्व सम्मेलन किया था। किसी नेता के द्वारा स्वागत नहीं किए जाने पर कहा कि भले ही नेता हमारे स्वागत में आगे नहीं आए लेकिन हम उनके लिए भी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

बाइट – रजनी किन्नर जिला अध्यक्ष रजनी किन्नर

बाइट – सोनम किन्नर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यूपी सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here