The Kapil Sharma Show New Promo Out Ranveer Singh Sara Ali Khan Laugh Out Loud On Kapil And Kiku Shardas Joke | The Kapil Sharma Show : जानिए आखिर एक साल से क्या कर रहे थे कपिल, कीकू शारदा की जुबानी?

The Kapil Sharma Show : जानिए आखिर एक साल से क्या कर रहे थे कपिल, कीकू शारदा की जुबानी?



कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हमने आपको बताया था कि सोनी टीवी पर कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ एक बार फिर आपको सभी दुख दर्द और तनाव को दूर करते हुए हंसाने और गुदगुदाने आने वाले हैं. उनके फैंस अब बस उनके शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं हम कपिल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर लेकर आये हैं. कपिल ने आज से अपने नए शो की शूटिंग शुरू कर दी है. सबसे खास बात ये है कि शो के पहले गेस्ट और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के हिट मशीन सलमान खान बने हैं जो शो के प्रोड्यूसर भी हैं.

हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया था. इस वीडियो में सलमान खान, सलीम खान, सोहैल खान, अरबाज खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आ रहे हैं. वहीं खान परिवार के साथ फिल्म ‘सिम्बा’ की स्टारकास्ट भी कपिल के शो के सेट पर नजर आ रही है. रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी भी कपिल के शो के सेट पर नजर आएंगे. ये सभी स्टार्स कपिल के जोके पर ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी झलक आप नीचे देख सकते हैं.


कपिल एक साल से कहां गायब थे?

अब शो का दूसरा प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है. इस प्रोमो में कपिल के पुराने साथी कीकू शारदा रणवीर सिंह और सारा अली खान को हंसाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कीकू कपिल के एक साल से गायब रहने की वजह भी बताते नजर आ रहे हैं. आप भी देखिए ये प्रोमो.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here