बुंदेली परंपराओं के साथ हुआ बुंदेलखंड के गौरव का अंतिम संस्कार, पद्मश्री रामसहाय पांडे की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

सागर। बुंदेलखंड के गौरव पद्मश्री रामसहाय पांडे की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा, नम आंखों से शामिल हुए हजारों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्र्द्धांजलि दी इस यात्रा में राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और आम जनता समेत शहर की कई हस्तियां उपस्थित रहीं। घर से मुक्तिधाम तक जाते हुए शव यात्रा के आगे राई नृत्य करके उन्हें विदाई दी गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया।

बुंदेलखंड के गौरव पद्मश्री रामसहाय पांडे का आज लंबी बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सुबह 5 बजे उनका निधन होते ही पूरे बुंदेलखंड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शोक व्यक्त किया। पद्मश्री रामसहाय पांडे की अंतिम यात्रा के उनके घर से लेकर मुक्तिधाम तक शव के आगे राई नृत्य करते हुए उनके शिष्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में शहर के राजनेता, समाजसेवक, प्रशासनिक अधिकारियों समेत आम जनता भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here