उज्जैन में अधिकतम तापमान पहुंचा 42.5 डिग्री सेल्सियस,भीषण गर्मी के चलते जिला कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदला

उज्जैन,उज्जैन में अधिकतम तापमान पहुंचा 42.5 डिग्री सेल्सियस,भीषण गर्मी के चलते जिला कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे स्कूल,उज्जैन में सोमवार से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। शासकीय जीवाजी वेधशाला द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस आंका गया।

वहीं इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य सभी बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।दरअसल, इस सीजन में पहली बार सोमवार को उज्जैन में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात में भी गर्मी बढ़ गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here