थाना प्रभारी ने मंच से गीत गाया, उसके दो दिन बाद उसे एसपी ने लाईन अटैच किया।

हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर खण्डवा कोतवाली थाना प्रभारी ने मंच से गीत गुनगुनाया। खूब वाहवाही बटोरी। लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें एसपी ने लाइन अटैच कर दिया। पूछे जाने पर एसपी ने कहा कि कोतवाली थाने के लिए गम्भीर थानेदार चाहिए।पहले वह वीडियो देखें, जिसमे थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा पूरे उत्साह के साथ मंच से किशोर कुमार का गीत गाकर वाहवाही बटोर रहे है। मौका था, गौरव दिवस पर आयोजित किशोर नाइट का। पांच अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने सुमधुर गीत गाकर मंच लूट लिया। एक्सटेशन – मंच से गीत गाते थाना प्रभारी लेकिन सात अगस्त को जनाब के हाथ से थाना ही छीन गया। खण्डवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने थाना प्रभारी के प्रोफेशन में गम्भीरता की कमी देखते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया। बाईट – मनोज रॉय पुलिस अधीक्षक खण्डवा।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240807-WA0161.mp4
https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240807-WA0162.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here