देश की राजनीति में बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है। विपक्ष ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ओम बिरला के खिलाफ भी नो कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया गया है।बताया जा रहा है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में इन दोनों संवैधानिक पदों को लेकर अभूतपूर्व स्थिति बन सकती है। संसद का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा, जबकि पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चला था।9 मार्च को जब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी, तब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष महाभियोग का नोटिस इसी चरण में पेश करने की रणनीति बना रहा है।


