उज्जैन। महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक टीचर छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान छात्र दर्द से चीख रहा है, लेकिन टीचर लगातार उसे लगातार पीटते रहे।
वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित परिसर के एक कमरे का बताया जा रहा है। इसमें आरोपी टीचर दत्तदास शेवड़े छात्र से सवाल-जवाब करते हुए उस पर छड़ी बरसाते दिखाई दिए।
बताया जाता है कि आरोपी टीचर दत्तदास शेवड़े सामवेद राणायनी शाखा में पदस्थ है और उसके पास वार्डन की भी जिम्मेदारी है।

