पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुवे पुलिस अधिकारी को किया गया सम्मानित।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा आज पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत हुवे प्रधान आरक्षक केशरी प्रताप सिंह बघेल को सम्मानित किया गया।सेवानिवृत हुवे प्रधान आरक्षक द्वारा जिला छतरपुर के विभिन्न थानों में तथा वर्तमान में थाना खजुराहो में सेवाएं दे रहे थे। उक्त सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी द्वारा 35 वर्ष से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी गई।

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर उन्हें उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई।

उनके बच्चों के व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here