छतरपुर के बागेश्वर धाम से 11 तारीख को शुरू होने वाली तीसरी हिंदू सनातन एकता रथ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं।एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि ये यात्रा गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से शुरू होकर बमीठा, चंद्रनगर होते हुए पन्ना सहित बुंदेलखंड के अन्य जिलों तक जाएगी और 15 तारीख को भव्य यज्ञ के साथ इसका समापन होगा।पुलिस के मुताबिक पूर्व में आयोजित पैदल यात्राओं और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जोन और अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा।एसपी ने बताया कि ये यात्रा वाहन के माध्यम से आयोजित होगी और इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।,पुलिस प्रशासन ने छतरपुर रेलवे स्टेशन के ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।


